कुमार सानू को सलमान का डर क्यों है?

टीवी के पॉपूलर शो इंडियन आइडल 10 दर्शकों से लेकर संगीत उद्योग तक सभी के साथ घुलमिल गया है। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कुमार सानू इंडियन आइडल 10 के एक एपिसोड पर विशेष अतिथि के रूप में दिखाई दिए। 
 
इंडियन आइडल के प्रतियोगियों ने कुमार सानू के 90 के दशक हिट गाने गाकर उनकी पुरानी यादें ताजा करने का फैसला किया। कुमार सानू शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश थे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वह सलमान अली से बेहद डरते हैं।
 
कुमार सानू ने कहा, ये प्रतियोगी बहुत अच्छे गाते हैं! मैं उनमें से कुछ से डरता हूं, खासकर सलमान अली से। वह शानदार, अद्भुत उच्च नोट्स लेता है। मैं यह देखना चाहता था कि जैसे वे शास्त्रीय गाते हैं, वैसे ही क्या वे रोमांटिक गाने गा सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने इसे किया और बहुत अच्छा किया। 
 
इंडियन आइडल के जज जावेद अली ने कहा कि सलमान, आप जो उच्च नोट लेते है, उसकी वजह से आपने गायकों को हर दिन रियाज करने पर मजबूर किया है।
 
सलमान अली ने न केवल कुमार सानू को अपनी आवाज से चित्त कर दिया बल्कि जजों को भी फिर से खुश कर दिया कि उनका एक गायक कितना बहुमुखी हो सकता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी