RRR में होगा विश्व स्तरीय एक्शन सीक्वेंस, स्क्रीन राइटर केवी विजयेंद्र बोले- दर्शक हो जाएंगे हैरान

बुधवार, 26 मई 2021 (18:02 IST)
एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरआरआर एक पीरियड एक्शन फिल्म है जिसमें स्वतंत्रता सेनानी कोमराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आने वाले हैं। 

 
आरआरआर राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ भव्य और गतिशील एक्शन दृश्यों से भरपूर होगी जो निश्चित रूप से दर्शकों को स्तब्ध कर देगी। फिल्म के स्क्रीन राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद, जिन्होंने बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी अन्य कहानियां लिखी हैं, उन्होंने इस पर खुल कर बात की है। 
 
फिल्म के एक्शन के बारे में बात करते हुए विजयेंद्र ने कहा, राजामौली आरआरआर में भावनाओं और एक्शन का सम्मिश्रण कर रहे हैं। फिल्म में फाइट सीक्वेंस इंटेंस इमोशन्स को जगाएंगे और मुझे यकीन है कि दर्शक इससे हैरान हो जाएंगे।
 
उन्होंने कहा, अपनी खुद की फिल्म के बारे में ज्यादा तारीफ करना सही नहीं है। हालांकि, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यह सभी अपेक्षाओं को पार कर जाएगा। पहली बार आरआरआर में स्टंट सीक्वेंस देखते हुए मेरे आंसू छलक पड़े। नाटक में बहुत दर्द है और यह निश्चित रूप से दर्शकों से कनेक्ट करेगी।
 
कई उद्योग के सबसे बड़े नामों का दावा करते हुए, 'आरआरआर' के प्रशंसकों में उत्साह उस समय अपने चरम पर था, जब कोमाराम भीम के रूप में जूनियर एनटीआर, अल्लूरी सीता रामराजू के रूप में राम चरण, एक विशेष भूमिका में अजय देवगन और सीता के रूप में आलिया भट्ट का लुक सामने आया था। 
 
यह प्रोजेक्ट एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जो रिकॉर्ड ब्रेकिंग बाहुबली श्रृंखला बनाने वाले मास्टरमाइंड है। यह सिनेमाई एक्सपीरियंस रिकॉर्ड तोड़ने वाला और बड़ी ब्लॉकबस्टर होने का वादा करती है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के अवसर पर दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी