'ये है मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक शादी बंधन में बंधे, गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी संग लिए सात फेरे

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (14:14 IST)
टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्टर अभिषेक मलिक अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। अपनी शादी की जानकारी अभिषेक ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
 
अभिषेक ने अपनी‍ शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिषेक और सुहानी ने दिल्ली में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस दौरान यह कपल लाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आया।
अभिषेक मलिक ने बेज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं सुहानी चौधरीन ने बेज और पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ था। दोनों ही अपने इस वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 
 
अभिषेक ने अपनी शादी के पहले के फंक्शन हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी की भी कई तस्वीरें शेयर की है। इस साल की शुरुआत में 26 जनवरी को अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी का रोका हुआ था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक मलिक आखिरी बार शो 'पिंजारा खूबसूरती का' में नजर आए थे। उन्होंने अपना टीवी डेब्यू 'छल शह और मात' से किया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी