'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर गूंजी किलकारी, बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस

शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (12:10 IST)
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एकट्रेस मोहिना कुमारी मां बन गई हैं। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वह एक बेटे की मां बनीं हैं। हालांकि मोहिना और उनके परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 
मोहिना अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रही हैं। मोहिना एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं, उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई डांस वीडियो शेयर किए। सुयश रावत से शादी के बाद एक्ट्रेस ने शोबिज छोड़ दिया था। मोहिना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
 
मोहिना कुमारी ने फरवरी 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'एक नई शुरुआत की शुरुआत।'
 
बता दें कि मोहिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'कीर्ति सिंघानिया' का किरदार निभाया था। इसी शो से एक्ट्रेस ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी