बॉलीवुड में एंट्री लेने को तैयार सेक्सी सिंगर ज़ियान मलिक

सेक्सिएस्ट मेन इन एशिया रह चुके फेमस सिंगर ज़ियान मलिक इंटरनेशनल पर्सनेलिटी हैं। ब्रिटिश पॉप स्टार और बॉय बैंड वन डायरेक्शन के मेंबर रह चुके ज़ियान मलिक के लुक्स और सिंगिंग के दुनियाभर में कई दीवाने हैं। उनके गानों का इंताज़ार करने वाले फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। ज़ियान ने एक बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। 
 
जो लोग ज़ियान का बॉलीवुड में आने का इंतज़ार कर रहे थे, उनका इंतज़ार अब खत्म हुआ। ज़ियान का जल्द ही बॉलीवुड से रिश्ता बनने वाला है। नहीं वो किसी फिल्म में एक्टिंग नहीं करने वाले, हालांकि उनके कूल और चार्मिंग लुक्स किसी एक्टर से कम नहीं हैं। वे बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यु कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक मैग्ज़ीन के इंटरव्यु में बताया कि उन्होंने बॉलीवुड की एक आने वाली फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया है। 
 
उन्होंने इस इंटरव्यु में बॉलीवुड, म्युज़िक और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की। ज़ियान ने कहा कि यह पहला ऐसा गाना है जो मैंने पूरा हिन्दी में गाया है। इसलिए इसका रिस्पॉन्स देखना दिलचस्प होगा। ज़ियान ने अपने आनी वाली एल्बम के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें काफी हद तक उर्दू है, कुछ बढ़िया कव्वाली साउंड्स भी हैं, भंगड़ा भी है। मैंने एक गाने में एआर रहमान के साथ भी काम किया है। अपनी गर्लफ्रेंड गीगी हदीद के बारे में बताते हुए गाना गाया 'शी इज़ ऑल द वुमन आई नीड'। 
 
ज़ियान का बॉलीवुड के लिए प्यार सभी जानते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले शाहरुख के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि वे शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। वे बॉलीवुड फिल्मों के भी फैन रहे हैं। ज़ियान ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गीगी हदीद को देवदास भी दिखाई थी, क्योंकि यह उनकी फेवरेट फिल्म थी। 
 
ज़ियान की भारत में बहुत दीवानगी है। उनके इंस्टाग्राम से लेकर उनके गानों तक, लोग सभी कुछ फॉलो करते हैं। बॉलीवुड में उनकी आवाज़ सुनने के लिए सभी बेताब हैं। वेलकम ज़ियान। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी