कंगना ‘रज्जो’ में 18 वर्ष के लड़के के साथ करेंगी रोमांस

कंगना रनोट की ‘रज्जो’ जल्दी ही रिलीज होने जा रही है जिसमें उनका रोल सशक्त है। इस फिल्म का निर्देशन विश्वास पाटिल ने किया है। इसमें कंगना 18 वर्षीय लड़के के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह भूमिका पारस अरोरा ने निभाई है। मुंबई में कोठों की घटती संख्या पर यह फिल्म आधारित है। रज्जो (कंगना) कोठे पर मुजरा करने वाली बनी हैं जहां 18 वर्षीय लड़का दोस्तों के साथ आता है और रज्जो को दिल दे बैठता है। नायिका प्रधान इस फिल्म से कंगना को बेहद उम्मीद है। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।

PR

वेबदुनिया पर पढ़ें