बिपाशा बसु का फंडा

IFM
बिपाशा बेहद व्यावहारिक इंसान हैं। उनका मानना है कि हर लड़की को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और अपने बॉयफ्रेंड या पति पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना चाहिए। इस रिश्ते का कोई भरोसा नहीं है। आज जो अच्छा लग रहा है वो कल बुरा लगने लगे। जॉन अब्राहम तक को वे इस नजरिए से देखती हैं।

जॉन से बिप्स शादी जरूर करेंगी, लेकिन पहले वे आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहती हैं। यही नहीं बिपाशा का कहना है कि वे शादी के बाद भी काम करना जारी रखेंगी। फिल्मों में नहीं तो और कोई जगह। बिपाशा को यह मंजूर नहीं ‍है कि छोटी-छोटी बातों के लिए वे जॉन से पैसा माँगे।

फिलहाल बिपाशा का सारा ध्यान करियर पर है। पंख, लम्हा, नो प्रॉब्लम और ऑल द बेस्ट जैसी ‍कुछ फिल्में बिपाशा की आने वाली हैं, जिनमें बिपाशा अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें