बिपाशा राज 3 में!

WD


भट्ट ब्रदर्स और बिपाशा बसु में संबंध पहले मधुर नहीं है इसके बावजूद बिपाशा बसु के नाम पर ‘राज 3’ के लिए विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि राज 3 के लिए इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस को लिया जा चुका है, लेकिन फिल्म में तीसरे लीड रोल की भी संभावना है और इसके लिए बिपाशा को लिया जा सकता है।

फिलहाल शगुफ्ता रफीक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रही हैं। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा, बिपाशा को स्क्रिप्ट दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने अपने करियर के आरंभ में विशेष फिल्म्स के लिए कुछ फिल्में की थी।

हाल ही में ‘मर्डर 2’ के आइटम सांग के लिए उनसे संपर्क किया गया। बदले में बिपाशा ने इतनी ज्यादा रकम की मांग की कि महेश और मुकेश भट्ट नाराज हो गए और राज 3 में बिपाशा को लेने का इरादा उन्होंने त्याग दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें