आंखों देखी की कहानी

बैनर : मिथ्या टॉकीज प्रोडक्शन
निर्माता : मनीष मूंदड़ा
निर्देशक : रजत कपूर
संगीत : सागर देसाई
कलाकार : संजय मिश्रा, रजत कपूर, सीमा भार्गव, नमिता दास, मनु ऋषि चड्ढा
रिलीज डेट : 21 मार्च 2014

PR


आंखों देखी कहानी है राजा बाउजी की। उम्र होगी पचास के आसपास। दिल्ली में एक छोटे से घर में बड़े परिवार के साथ रहते हैं। एक छोटी-सी घटना बाउजी के जीवन में बड़ा बदलाव लाती है, हालांकि उस समय बाउजी को यह महसूस नहीं होता है। बाउजी की बेटी एक खराब छवि वाले लड़के के साथ देखी जाती है। जब बाउजी के परिवार को यह बात पता चलती है तो वे अपनी बेटी को ताले में बंद कर देते हैं और लड़के की पिटाई करते हैं। बाउजी के मन मुताबिक चीजें नहीं बदलती और वे एक कड़ा फैसला लेते हैं। आंखों देखी एक मजाकिया बूढ़े आदमी की मजेदार यात्रा को बयां करती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें