एक्सीडेंट ऑन हिल रोड

IFM
निर्माता : नारी हीरा
निर्देशक : महेश नायर
संगीत : राजू सिंह
कलाकार : सेलिना जेटली, अभिमन्यु सिंह, फारूख शेख

‘एक्सीडेंट ऑन हिल रोड’ सच्ची घटना पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है। सोनम चोपड़ा (सेलिना जेटली) एक पार्टी से देर रात अपने घर लौटने के लिए निकलती है। पार्टी में उसने शराब पी थी। सुरूर उस पर छाया हुआ था, इसके बावजूद वह ड्राइविंग कर रही थी।

कार चलाते हुए उसने पैदल चल रहे एक व्यक्ति (फारूख शेख) को टक्कर मार दी। नशा और एक्सीडेंट की घबराहट में वह कुछ सोच नहीं पाती। बजाय उस इंसान की मदद करने के वह घर आकर गैरेज में अपनी कार खड़ी कर देती है। उसे लगता है कि यदि वह उस राहगीर की मदद करेगी तो कानूनी झमेले में फँस जाएगी, जिसका असर उसके करियर पर भी पड़ेगा।

घर पहुँचने पर सोनम ग्लानि महसूस करती है। उसे लगता है कि उसके इस कदम से उस इंसान की जान जा सकती है। इस मामले में वह अपने बॉय फ्रेंड सिड (अभिमन्यु सिंह) की सलाह लेती है।

IFM
किस तरह उसकी जान बचाई जाए, इसको लेकर उनमें वैचारिक द्वंद्व शुरू हो जाता है। वे रिपोर्ट भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें उनके फँसने का डर है। लेकिन वे उस इंसान की जान भी बचाना चाहते हैं।

निर्देशक महेश नायर ने इस फिल्म के जरिये कुछ प्रश्न उठाए हैं। क्यों लोग दुर्घटना में घायल इंसान की मदद नहीं करते हैं? क्यों लोग संवेदनहीन हो गए हैं?

सोनम इस परिस्थिति में क्या करेगी? जानने के लिए देखना होगी ‘एक्सीडेंट ऑन हिल रोड’।

वेबदुनिया पर पढ़ें