गुमनाम : द मिस्ट्री

PR
निर्माता : शुबीर एस. मुखर्जी
निर्देशक : नीरज पाठक
संगीत : नदीम-श्रवण
कलाकार : डीनो मोरिया, महिमा चौधरी, सुमन रंगनाथन, गोविंद नामदेव

रिया (महिमा चौधरी) एक मॉडल है और फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है। फिलहाल वह म्यूजिक वीडियो में काम करती है। एक दिन शूटिंग के दौरान स्टंटमैन देव (डीनो मोरिया) उसकी जान बचाता है। दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।

ऋषि (मदन) एक कास्टिंग डॉयरेक्टर है और उसे एक फिल्म में नायिका की तलाश है। उसकी मुलाकात रिया से होती है और वह रिया को नायिका बनने का ऑफर देता है। उसकी एक शर्त है कि वह अगले ही दिन शिमला पहुँचकर फिल्म के निर्देशक मुनी (गोविंद नामदेव) से मुलाकात करें।
PR

रिया कोई निर्णय नहीं ले पाती, लेकिन देव उसका उत्साह बढ़ाता है। देव के कहने पर वह अगले दिन शिमला पहुँच जाती है। रिया की खूबसूरती से मुनी बेहद प्रभावित होता है और फिल्म में नायिका बनने का प्रस्ताव देता है।
रिया के साथ कुछ रहस्यमयी घटनाएँ घटने लगती हैं। अगले दिन उसका स्क्रीन टेस्ट लिया जाता है और वो कैसेट शिमला में रहने वाली एक अमीर महिला रेमन (सुमन रंगनाथन) को दिया जाता है। मुनी और उसके लोगों का व्यवहार रहस्य को और गहराता है। रिया इनसे कैसे निपटती है, यह फिल्म का सार है।