भड़ास : मूवी प्रिव्यू

निर्माता-निर्देशक : अजय यादव
संगीत : शबाब आजमी
कलाकार : आर्यमन रामसे, मीरा, आशुतोष कौशिक, श्री राजपूत, अनंत महादेवन

 
PR


साइकोथ्रिलर फिल्म ‘भड़ास’ एक जवान लड़की ‘डेजी’ की कहानी है। पेशे से एक लेखिका डेजी, हर पूरन मासी की रात को चांद देखकर प्रभावित हो जाती है। उसे कुछ हो जाता है और वह एक आदमी की तलाश में निकल पड़ती है। इस खोज के दौरान वह लिफ्ट लेती है और आगे क्या होता है यह एक रहस्य है। लिफ्ट देने वाले पुरुष एक - एक कर गायब होने लगते हैं जिससे आतंक मच जाता है।

 
PR

PR

विजय एक पुलिस इंस्पेक्टर है जिसे मर्डर केस हल करने में महारत हासिल है। उसे एसीपी सक्सेना द्वारा इस केस को हल करने की जिम्मेदारी दी जाती है। दूसरी तरफ एसीपी सक्सेना की बेटी नेहा, इंस्पेक्टर विजय से प्यार करती है। एक पार्टी में जब विजय डेजी से मिलता है तो उसके प्यार में पड़ जाता है। परंतु जांच के दौरान जो तथ्य सामने आते हैं वे सभी को चौंका देते हैं। अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया जाता है। क्या पुलिस हत्यारे को पकड़ पाएगी? क्या वे जान पाएंगे कि इन हत्याओं के पीछे असली मकसद क्या है?
PR

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी