बैनर : विजय सिरोही प्रोडक्शन्स निर्माता : विजय सिरोही, दिवाकर सिंघल निर्देशक : अशोक त्यागी संगीत : हृत्जु रॉय, सईद अहमद कलाकार : राजेश खन्ना, आर्यमन रामसे, रजा मुराद, आर्यन वैद, विश्वजीत प्रधान रिलीज डेट : 18 जुलाई 2014
PR
रियासत हिंदी फिल्मों के पूर्व सुपरस्टार स्व. राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म है। कहानी में वे मुख्य भूमिका में हैं। राजेश खन्ना को जमाने से बिदा लिए 18 जुलाई को दो वर्ष हो जाएंगे और इसी दिन यह फिल्म बड़ी मुश्किलों के बाद रिलीज होने वाली है।
'रियासत' एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे उसके शहर के लोग अपना रहनुमा मानते हैं और उसे साहब कहकर पुकारते हैं। साहब ने कई सालों में शहर में अपना साम्राज्य खड़ा किया है और वह शहर के गॉडफादर की तरह है।
PR
कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब इस शहर में कुछ असामाजिक लोग घुस जाते हैं जिनके इरादे नेक नहीं हैं। इन्हें साहब द्वारा रोकने की कोशिश की जाती है लेकिन इससे साहब की जिंदगी बिल्कुल बदल जाती है।
PR
सवाल यह खड़ा होता है कि क्या अब साहब अपने साम्राज्य को बचा पाते हैं? और क्या वे इन लोगों पर जीत हासिल कर पाते हैं?