हंसी तो फंसी की कहानी

बैनर : धर्मा प्रोडक्शन्स, फैंटम प्रोडक्शन्स
निर्माता : करण जौहर, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने, अनुराग कश्यप
निर्देशक : विनिल मैथ्यु
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, अदा शर्मा, शरत सक्सेना, समीर खख्खर
रिलीज डेट : 7 फरवरी 2014

PR


हंसी तो फंसी की कहानी एक दशक लंबे समय में फैली हुई है। यह कहानी है विद्रोही स्वभाव की मीता (परिणीति चोपड़ा) और शरारती निखिल (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की। निखिल और मीता की पहली मुलाकात होती है मीता की बहन दीक्षा की शादी में। निखिल मीता की बहन करिश्मा को उसी दिन दिल दे बैठता है।

PR

कहानी सीधे आती है उस शाम पर जब निखिल और करिश्मा की सगाई हो रही है। करिश्मा के अमीर पिता देवेश सोलंकी इस रिश्ते से नाखुश हैं। उन्हें लगता है कि निखिल उनकी बेटी के योग्य नहीं है। सगाई के दिन करिश्मा से निखिल वादा करता है वह सात दिन में साबित करेगा कि वह इस योग्य है कि करिश्मा से शादी कर सके।

PR

करिश्मा एक बार फिर मीता की मुलाकात निखिल से करवाती है और निखिल को कहती है कि वह उसके होटल में रूकने का इंतजाम करे।

PR

करिश्मा को खुश करने के चक्कर में निखिल उसे अपने घर के ऊपर स्थित फ्लैट में रुकवाता है जहां उसका परिवार भी रहता है।

PR

निखिल के घर में रूकने के दौरान मीता और निखिल एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। इसके बाद क्या होता है इसके लिए देखिए 'हंसी तो फंसी।

वेबदुनिया पर पढ़ें