हॉलिडे - ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी की कहानी

बैनर : रिलायंस एंटरटेनमेंट, सनशाइन पिक्चर्स प्रा.लि., हरी ओम एंटरटेनमेंट कं.
निर्माता : विपुल शाह, अरुणा भाटिया
निर्देशक : एआर मुरुगदास
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, फ्रेडी दारूवाला, सुमित राघवन
रिलीज डेट : 6 जून 2014

PR


हॉलिडे कहानी है कैप्टन विराट बक्षी की। आर्मी का यह ऑफिसर मुंबई में छुट्टियां मनाने के लिए आता है।

PR


उसके परिवार वाले उसका रिश्ता तय करना चाहते हैं और इस सिलसिले में उसकी मुलाकात एक लड़की से कराते हैं।

PR


विराट को वह लड़की बहुत सॉफ्ट और अंर्तमुखी लगती है। लेकिन उसका यह भ्रम जल्दी ही दूर हो जाता है जब उसे पता चलता है कि वह लड़की एक बॉक्सर है। उस लड़की की श‍ख्सियत से विराट दंग रह जाता है। विराट को उस लड़की से प्रेम हो जाता है।

PR


विराट का एक पुलिस ऑफिसर दोस्त है। अपने दोस्त और उस लड़की के साथ विराट अपनी छुट्टियों का पूरा मजा लेता है।

PR


मुंबई शहर में एक खतरनाक साजिश रची जा रही है और गैर सामाजिक गतिविधियां चालू हैं। विराट को इसकी भनक लग जाती है।

PR


देशभक्त और इंडियन आर्मी का स्पेशल एजेंट विराट आतंकवाद के इस विशाल नेटवर्क में घुस जाता है।

PR


उसकी टक्कर एक ऐसे होशियार आतंकियों के सरगना से होती है जो मुंबई को तहस-नहस कर देना चाहता है। कैसे इस समस्या से जूझेगा विराट? यह कहानी का सार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें