इत्तेफाक की कहानी

बैनर : रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, बीआर फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन्स 
निर्माता : रेणु रवि चोपड़ा, गौरी खान, करण जौहर
निर्देशक : अभय चोपड़ा 
संगीत : अमाल मलिक
कलाकार : सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना
रिलीज डेट : 3 नवम्बर 2017 


 
देव (अक्षय खन्ना), एक पुलिस अधिकारी है जो दोहरी हत्या के मामले की जांच कर रहा है। एक रात, दो हत्याएं होती हैं और केवल दो गवाह हैं। मजे की बात तो यह है कि दोनों संदिग्ध भी हैं। उन पर भी शक है। 
 
विक्रम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) एक प्रसिद्ध लेखक है तो दूसरी ओर माया (सोनाक्षी सिन्हा) गृहस्थ है। उस भयावह रात की घटनाओं के बारे में दोनों ने अलग-अलग वर्णन किया है। देव को दोनों ही कहानियां सही लगती हैं, लेकिन इसमें से सच्चाई केवल एक ही हो सकती है। 
 
देव दोनों की कहानियों के बिंदुओं को मिलाता है और पता लगाने की कोशिश करता है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। 
 
इत्तेफाक इसी नाम से 196‍9 में बनी फिल्म से प्रेरित है। 
 
क्या आप इत्तेफाक देखना पसंद करेंगे? 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी