शुभ मंगल ज्यादा सावधान की कहानी : क्या ये शादी हो पाएगी?

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (06:54 IST)
निर्माता : आनंद एल. राय, भूषण कुमार, हिमांशु शर्मा, कृष्ण कुमार
निर्देशक : हितेश केवल्या 
संगीत : तनिष्क बागची 
कलाकार : आयुष्मान खुराना, जीतेन्द्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनुऋषि चड्ढा
रिलीज डेट : 21 फरवरी 2020 
 
सेम सेक्स-मैरिज की थीम पर आधारित है फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'। कहानी दो पुरुषों की है जो एक-दूसरे को बेहद चाहते हैं। शादी करना चाहते हैं। 


 
जब यह बात वे अपने परिवार वालों को बताते हैं तो भूकम्प आ जाता है। इस रिलेशनशिप को दोनों के ही परिवार वाले सिरे से खारिज कर देते हैं। 
 
दोनों अपने परिवार को मनाने का फैसला करते हैं, लेकिन यह बात इतनी आसान नहीं है। परिवार नहीं मानते। इसके पहले की बात हाथ से निकल जाए, एक लड़के के माता-पिता उसकी शादी एक लड़की से करने का फैसला करते हैं। 
 
क्या उनका 'अपरंपरागत' प्रेम की जीत होगी? इसका जवाब मिलेगा 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी