वज़ीर की कहानी

बैनर : विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन्स 
निर्माता : विधु विनोच चोपड़ा
निर्देशक : बिजॉय नाम्बियार
संगीत : शांतनु मोइत्रा, अंकित तिवारी, प्रशांत पिल्लई, रोचक कोहली
कलाकार : अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी, जॉन अब्राहम (कैमियो), नील नितिन मुकेश (कैमियो)
रिलीज डेट : 8 जनवरी 2016
वजीर दो ऐसे व्यक्तियों की कहानी है जो न चाहते हुए भी दोस्त बनते हैं। 

एक है व्हीलचेयर पर बैठने को बाध्य शतरंज का ग्रैंडमास्टर है तो दूसरा बहादुर एटीएस का अधिकारी। 

दु:ख और भाग्य का एक अजीब मोड़ दोनों को साथ ले आता है। 

दोनों एक-दूसरे को अपने जीवन का सबसे बड़ा खेल जीतने में मदद करने का फैसला लेते हैं। 
 

दूसरी ओर अंधेरे में छिपा उनका खतरनाक प्रतिद्वंद्वी रहस्मय परिस्थितियों में चेकमेट करने के लिए तैयार है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें