अमावस की कहानी

बैनर : वाइकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट 
निर्माता : रैना सचिन जोशी, दीपेन अमीन 
निर्देशक : भूषण पटेल
कलाकार : सचिन जोशी, नरगिस फाखरी, मोना जसबीर सिंह, अली असगर आगा, नवनीत कौर ढिल्लन, विवान भटेना 
रिलीज डेट : 8 फरवरी 2019 
 
अमावस कहानी है ऐसे कपल की जो वीकेंड मनाने के लिए एक पुरानी हवेली में जाता है। वे प्यार भरे पल साथ बिताना चाहते थे, लेकिन होना कुछ और ही था।



उस हवेली में उन दोनों के अलावा और भी कोई मौजूद था। अचानक ऐसी घटनाएं घटने लगती हैं कि दोनों चकित रह जाते हैं। कहने वाले कहते हैं कि यह भूत है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं होता।



अमावस की रात उस आत्मा की शक्ति और बढ़ जाती है। क्या उस आत्मा की कोई ख्वाहिश है? क्या वह आत्मा बदला लेना चाहती है? इस कपल से उसका क्या संबंध है? जवाब मिलेंगे हॉरर फिल्म 'अमावस' में। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी