BMW 5 Series: लॉन्ग व्हीलबेस वाली नई बीएमडब्लू कार, कीमत 73 लाख रुपए और जानिए क्या है खास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 24 जुलाई 2024 (18:09 IST)
BMW 5 Series LWB : BMW ने भारत में अपनी नई जेनरेशन वाली 5 Series सेडान कार को लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल लम्बे व्हीलबेस के साथ आया है। नई कार में कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया है। लम्बे व्हीबेस की मदद से इसमें न सिर्फ ज्यादा स्पेस मिल जाता है साथ ही इसका केबिन भी ज्यादा आरामदायक होगा। नई BMW 5 Series LWB की एक्स-शोरूम कीमत 72.90 लाख रुपए है।
ALSO READ: Royal Enfield Guerrilla 450 : रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की गुरिल्ला 450, गूगल मैप्स इंटीग्रेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स, ट्रायम्फ स्पीड 400 से मुकाबला
इसमें दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। नई जेनरेशन सेडान में कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया है। नई BMW 5 Series LWB सेडान का सीधा मुकाबल Audi A6, Volvo S90, Lexus ES 300h और Mercedes Benz E-Class से होगा। 
 
कैसा है इंजन : नई 5 Series में 2.0L लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। इंजन 258hp की पावर और 400Nm का टॉर्क देता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। 0-100 km की स्पीड पकड़ने के लिए इसे 6.5 सेकंड का समय लगता है। इस कार की टॉप स्पीड 250kmpl है।
लॉन्ग व्हील बेस : 5 Series LWB सेडान की लम्बाई 5165mm है जबकि इसकी चौड़ाई 2156mm , ऊंचाई 1518mm है। इसका अलावा इसका व्हीलबेस 3105,mm  है। इसके कारण केबिन में कमाल का स्पेस मिलता है खासकर पीछे बैठने वालों के लिए यह कार बहुत ही आरामदायक साबित हो सकती है। पहले की तुलना में इसका व्हीलबेस 110mm ज्यादा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी