लालकृष्ण आडवाणी : जीत जाएंगे मगर....

लालकृष्ण आडवाणी का प्रधानमंत्री बनने का सपना शनि ने धूमिल किया। इस बार उनका जीतना तय है लेकिन पुन: उच्च पद की अभिलाषा अधूरी रहेगी।

FILE


आखिर आप उच्च पद तक क्यों नहीं पहुंच पाए? क्या आगे भी आपका सपना पूरा होगा या कोई उच्च पद मिलेगा? जानते हैं सितारों के इशारों से-

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को वृश्चिक लग्न, मेष राशि में हुआ। राशि स्वामी मंगल लग्नेश व षष्टेश होकर शुक्र की राशि तुला में है। शनि नीच के सूर्य व बुध के साथ होकर व्यय यानी 12वें भाव में है यही योग उच्च पद की प्राप्ति में बाधक बने हैं।

FILE


लग्न में शनि की उपस्थिति दशम यानी राज्यभाव पर शत्रु दृष्टि से देख रही है। दशम भाव का स्वामी सूर्य भी नीच का होकर द्वादश भाव में है यह संयोग भी आपकी अभिलाषा को पूरा नहीं होने दे रहा है।


ग्रहों का कमाल देखें कि मोदी का जन्म लग्न व राशि भी वृश्चिक है वहीं आडवाणी का जन्म लग्न वृश्चिक है व राशि मेष है यानी राशि स्वामी दोनों का ही मंगल है।

FILE


आडवाणी के जन्म के समय मंगल शुक्र की राशि तुला में है तथा मोदी का मंगल स्वराशि वृश्चिक का है अतः उनका पराक्रम आपसे ज्यादा है।


लग्न में शनि के साथ केतु आडवाणी के स्वभाव को जिद्दी बनाता है अतः आप रूठने पर जल्दी नहीं मानते। वैसे केतु मतांतर से उच्च का माना जाता है।

FILE


आपको उत्तम सफलता हेतु केसर का लंबा तिलक लगाना चाहिए। लग्नस्थ उच्च का केतु सफलता के लिए ठीक रहता है तभी आप लोकसभा में गांधीनगर से पहुंचते रहे लेकिन इस बार अंतिम बार ही पहुंच पाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें