नील नितिन मुकेश : इंतजार में है सफलता

PRPR
नील नितिन मुकेश प्रसिद्ध गायक स्व. मुकेश के पौत्र और गायक नितिन मुकेश के पुत्र हैं। इनका जन्म 15 जनवरी 1982 को हुआ।

सूर्य कुंडली के अनुसार नील ने मकर लग्न व कन्या राशि के संयोग में जन्म लिया है। लग्न में सूर्य बुध व शुक्र है जो कला, संगीत व अभिनय के रुझान को दर्शाते हैं। शुक्र, पंचमेश व दशमेश होकर लग्न में है जो तृतीयेश होकर कला क्षेत्र में सफलता के योग बना रहा है।

मंगल, शनि, चंद्र की नवम में युति जीवन में आकस्मिकता लाती है यानी सफलता व असफलता दोनों ही आकस्मिक रहती है। नवम भाव का चंद्रमा यात्रा-प्रवास का भी द्योतक है अर्थात नील भविष्य में ‍िवदेशी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।

राहु केतु दोनों ही उच्च के हैं, अच्छी स्थिति में है। राहु की दशम पर दृष्टि है जो कैरियर को नई ऊँचाई दे सकती है। वर्तमान महादशा राहु की है, जिसमें भाग्येश बुध का अंतर चल रहा है। यह अंतर 29- 1-10 तक है, जिसमें नितिन की फिल्मों को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा, उनका एक दर्शक वर्ग तैयार होगा। हाँ, बुध षष्ठेश भी है अत: इसकी लग्न में स्थिति निर्णय लेने में द्विधा मनस्थिति बना सकती है अत: निर्णय बेहद सोच-समझकर लेना चाहिए।

यदि अभिनय के साथ गायन के क्षेत्र में भी नील हाथ आजमाएँ तो लाभ मिलेगा। कुला मिलाकर 2014 तक समय लगभग अनुकूल है। शनि की कृपा भी बनी हुई है अत: धीरे-धीरे ही सही, नील सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते ही जाएँगे। हाँ जरूरी है कि अपनी प्रतिभा, क्षमता व दर्शकों की रुचि पहचानकर कदम उठाएँ। किसी महिला मित्र की भी सहायता मिलेगी कैरियर को उठाने के लिए। कुल मिलाकर ग्रह तो सहायता कर रहे हैं, देखें नील कैसे लाभ उठाते हैं।सितारों के सितारे
नील नितिन मुकेश : इंतजार में है सफलता

नील नितिन मुकेश प्रसिद्ध गायक स्व. मुकेश के पौत्र और गायक नितिन मुकेश के पुत्र हैं। इनका जन्म 15 जनवरी 1982 को हुआ।

सूर्य कुंडली के अनुसार नील ने मकर लग्न व कन्या राशि के संयोग में जन्म लिया है। लग्न में सूर्य बुध व शुक्र है जो कला, संगीत व अभिनय के रुझान को दर्शाते हैं। शुक्र, पंचमेश व दशमेश होकर लग्न में है जो तृतीयेश होकर कला क्षेत्र में सफलता के योग बना रहा है।

मंगल, शनि, चंद्र की नवम में युति जीवन में आकस्मिकता लाती है यानी सफलता व असफलता दोनों ही आकस्मिक रहती है। नवम भाव का चंद्रमा यात्रा-प्रवास का भी द्योतक है अर्थात नील भविष्य में ‍िवदेशी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।

राहु केतु दोनों ही उच्च के हैं, अच्छी स्थिति में है। राहु की दशम पर दृष्टि है जो कैरियर को नई ऊँचाई दे सकती है। वर्तमान महादशा राहु की है, जिसमें भाग्येश बुध का अंतर चल रहा है। यह अंतर 29- 1-10 तक है, जिसमें नितिन की फिल्मों को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा, उनका एक दर्शक वर्ग तैयार होगा। हाँ, बुध षष्ठेश भी है अत: इसकी लग्न में स्थिति निर्णय लेने में द्विधा मनस्थिति बना सकती है अत: निर्णय बेहद सोच-समझकर लेना चाहिए।

यदि अभिनय के साथ गायन के क्षेत्र में भी नील हाथ आजमाएँ तो लाभ मिलेगा। कुला मिलाकर 2014 तक समय लगभग अनुकूल है। शनि की कृपा भी बनी हुई है अत: धीरे-धीरे ही सही, नील सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते ही जाएँगे। हाँ जरूरी है कि अपनी प्रतिभा, क्षमता व दर्शकों की रुचि पहचानकर कदम उठाएँ। किसी महिला मित्र की भी सहायता मिलेगी कैरियर को उठाने के लिए। कुल मिलाकर ग्रह तो सहायता कर रहे हैं, देखें नील कैसे लाभ उठाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें