चांद पर रात, खत्म हुआ इसरो का मिशन चंद्रयान!

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (10:42 IST)
Mission Chandrayaan news : चांद पर एक बार फिर रात हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत का मिशन चंद्रयान अब समाप्त हो गया है।
 
दावा किया जा रहा है कि 3-4 दिनों में चांद पर स्थि‍त शिव शक्ति प्वाइंट अंधेरे में डूब जाएगा और विक्रम और प्रज्ञान के नींद से जगने की सभी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। हालांकि इसरो के लिए चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल काम करता रहेगा।
 
प्रोपल्शन मॉड्यूल पिछले 58 दिनों से चांद के चक्कर लगा रहा है। वह इसरो को लगातार डाटा भी भेज रहा है। इसी माड्यूल की मदद से इसरो ने चंद्रयान को चांद की नजदीकी कक्षा में डाला था।
 
उल्लेखनीय है कि इसरो) द्वारा लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। जिस जगह चंद्रयान उतरा था, उसे शिव शक्ति पाइंट नाम दिया गया है। चांद के दक्षिणी ध्रूव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख