जब कार्यकर्ता के घर स्मृति ईरानी ने बनाई चाय, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2023 (13:06 IST)
Chhatisgarh news in hindi : वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बस्तर के कोंडागांव में एक कार्यकर्ता के घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। छत्तीसगढ़ के चुनावी माहौल में चाय बनाने का स्मृति ईरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्मृति ने भाजपा कार्यकर्ता के किचन में जाकर चाय बनाई। ग्लास में इसे छाना और सभी को चाय पिलाई। महिला कार्यकर्ता भी इस दिग्गज नेता के हाथों बनी चाय की चुस्की लेते हुए बेहद खुश हो गई।
 
 
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।  
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख