Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 1 मार्च 2025 (14:30 IST)
encounter with Naxalites:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (forces and Naxalites) के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अभी तक 2 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।ALSO READ: Maharashtra : गढ़चिरौली में 38 लाख के इनामी 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2022 से 53 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
 
कोबरा बटालियन पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी : उन्होंने बताया कि किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल आज जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।ALSO READ: नक्सली हिंसा घटनाओं में आई 47 प्रतिशत की कमी, गृह राज्यमंत्री लोकसभा में दी जानकारी
 
उन्होंने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। अभी तक 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने खोजी अभियान शुरू किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी