क्रिसमस से जुड़े कई रस्मों रिवाज भी हैं, जो दुनियाभर में सदियों से मनाए जाते हैं। सबसे पहले क्रिसमस कार्ड विलियम एंगले द्वारा सन् 1842 में भेजा गया था। चूंकि वह क्रिसमस का मौका था, इसलिए इसे पहला क्रिसमस कार्ड माना जाता है।
उस जमाने में चूंकि यह नई बात थी, इसलिए यह कार्ड महारानी विक्टोरिया को दिखाया गया। इससे खुश होकर उन्होंने अपने चित्रकार डोबसन को बुलाकर शाही क्रिसमस कार्ड बनवाने के लिए कहा और तब से क्रिसमस कार्ड की शुरुआत हो गई।