चॉकलेट रिपल

- लीना बड़जात्या
ND

सामग्री :
चॉकलेट आइस्क्रीम 1/2 लीटर, दूध 3/4 प्याला, कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच, कोको पावडर 1 बड़ा चम्मच, मक्खन 1 छोटा चम्मच।
  सर्वप्रथम ठंडे दूध में कॉर्नफ्लोर और कोको पावडर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे पकने के लिए आँच पर रख दें। पकते समय ही मक्खन डालकर चलाती रहें। सॉस गाढ़ा होने पर उतरें। ठंडा होने दें।      


विधि :
सर्वप्रथम ठंडे दूध में कॉर्नफ्लोर और कोको पावडर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे पकने के लिए आँच पर रख दें। पकते समय ही मक्खन डालकर चलाती रहें। सॉस गाढ़ा होने पर उतरें। ठंडा होने दें।

चॉकलेट आइस्क्रीम को हल्का-सा नर्म करें। एक आइस्क्रीम कंटेनर में 1/3 भाग आइस्क्रीम डालकर फैलाएँ। ऊपर से ठंडा चॉकलेट सॉस डालें।

इसे स्मूथ न करें, पुनः आइस्क्रीम और सॉस डाले। अंत में आइस्क्रीम डालकर बॉक्स बंद करें और जमने के लिए रख दें। मनचाहे आकार में स्लाइस काटकर खाएँ-खिलाएँ।