माइक्रोवेव की उपयोगी बातें!

FILE

बाजार में माइक्रोवेव आपको सोलो, कॉम्बी एवं कंवेक्शन आदि कई मॉडल्स में आसानी से मिल जाएंगे। प्रायः माइक्रोवेव उपयोग करने के दौरान छोटी-छोटी, लेकिन उपयोगी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। नतीजतन इसके जल्दी खराब होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं।

- माइक्रोवेव में खाना या अन्य कोई खाद्य सामग्री पकाते समय कांच या सामान्य प्लास्टिक के डिब्बे उपयोग न करें, क्योंकि कभी भी इसके फटने की संभावना रहती है।

- उपयोग के दौरान चप्पल एवं दस्ताने जरूर पहनें। पॉवर अधिक होने के कारण हमेशा करंट लगने की आशंकाएं भी बनी रहती हैं। खास तौर पर बारिश के दिनों में उपयोग के समय अवश्य ध्यान रखें।

- माइक्रोवेव को खाली कतई न चलाएं।

- माइक्रोवेव के लिए हमेशा कवर का उपयोग करें एवं ढंक कर रखें।

वेबदुनिया पर पढ़ें