दिल्ली के RML अस्पताल के 2 डॉक्टर Corona virus से संक्रमित

बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (07:20 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 2 चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी के अनुसार अस्पताल की 2 महिला चिकित्सक संभवत: वायरस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुई होंगी।
ALSO READ: Lockdown बढ़ने के बाद 3 मई तक वैध होंगे यात्रा पास : दिल्ली पुलिस
अधिकारी ने बताया कि दोनों चिकित्सकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 353 हो गई जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 10,815 पहुंच गई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी