Maharashtra: शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज

शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (12:29 IST)
ठाणे। कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर लागू प्रतिबंधों के बीच ठाणे के कल्याण में एक विवाह में करीब 700 लोग शामिल हुए जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। निकाय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि यह कार्यक्रम 10 मार्च को हुआ था।
ALSO READ: 78 दिन बाद भारत में मिले 23,285 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1.74%
बयान में कहा गया कि कल्याण (पूर्वी) में एक शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की सूचना पर निकाय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां 700 लोगों को पाया। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार शादी में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत है।
 
बयान में कहा गया है निकाय अधिकारियों ने समारोह में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी पाया। विवाह में शामिल लोग मास्क लगाने और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। बयान के अनुसार आयोजकों राजेश महात्रे और महेश राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निकाय ने यह भी बताया कि पिछले 10 दिनों में कोरोनावायरस नियमों के उल्लंघन पर 1,131 लोगों से 5,64,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी