सांसों का संकट : आंध्र प्रदेश में समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन, 11 कोरोना मरीजों की मौत

मंगलवार, 11 मई 2021 (07:22 IST)
तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रुइया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में सोमवार देर रात ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण 11 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई।
 
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आईसीयू वार्ड में करीब 130 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था जिनमें से 11 रोगियों की मौत ऑक्सीजन आपूर्ति में रुकावट होने के कारण हो गई। उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती कुछ अन्य रोगियों की हालत भी गंभीर है।
 
अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने स्वीकार किया है कि अस्पताल में तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ समय के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
 
चित्तूर के जिला कलेक्टर हरि नारायण के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर को फिर से भरे जाने के बाद पांच मिनटों के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल कर दी गई है और अब सबकुछ सामान्य है।
 

Andhra Pradesh: 11 patients died in Ruia Govt Hospital Tirupati due to a reduction in pressure of oxygen supply, says Chittoor District Collector Harinarayan. Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy has ordered an inquiry into the matter. pic.twitter.com/eWY46QEizt

— ANI (@ANI) May 10, 2021
इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। रेड्डी ने अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी