सांसों का संकट : आंध्र प्रदेश में समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन, 11 कोरोना मरीजों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 11 मई 2021 (07:22 IST)
तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रुइया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में सोमवार देर रात ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण 11 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई।
 
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आईसीयू वार्ड में करीब 130 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था जिनमें से 11 रोगियों की मौत ऑक्सीजन आपूर्ति में रुकावट होने के कारण हो गई। उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती कुछ अन्य रोगियों की हालत भी गंभीर है।
 
अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने स्वीकार किया है कि अस्पताल में तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ समय के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
 
चित्तूर के जिला कलेक्टर हरि नारायण के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर को फिर से भरे जाने के बाद पांच मिनटों के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल कर दी गई है और अब सबकुछ सामान्य है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख