सिंगापुर होते हुए चीन से लौटा कारोबारी निकला कोरोना संक्रमित

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (15:43 IST)
कोयंबटूर (तमिलनाडु)। सिंगापुर होते हुए चीन से यहां पहुंचा एक कारोबारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कारोबारी (37) बुधवार को शहर पहुंचा और हवाई अड्डे पर जांच में वह संक्रमित पाया गया। उन्होंने कहा कि सलेम के पास एलाम्पिल्लाई के रहने वाले कपड़ा कारोबारी में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि उसे क्वारंटाइन में रखा गया है और वह स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में है। इससे पहले दुबई तथा कंबोडिया से बुधवार को चेन्नई लौटे 2 यात्री और चीन से कोलंबो होते हुए मदुरै आई 1 महिला और उसकी 6 साल की बेटी कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी