COVID-19 : कोविशील्ड की 410 करोड़ रुपए मूल्य की 2 करोड़ डोज केंद्र सरकार को मुफ्त देगा सीरम इंस्टीट्यूट

बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (21:00 IST)
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र सरकार को कोविशील्ड टीके की 2 करोड़ खुराक मुफ्त देने की पेशकश की है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 410 करोड़ रुपए मूल्य की खुराक फ्रीर देने की पेशकश की है। पता चला है कि सिंह ने मंत्रालय से जानना चाहा है कि इन खुराकों की आपूर्ति कैसे की जा सकती है।
ALSO READ: Covid wave in India : भारत में जनवरी में फिर आएगी कोरोना की लहर! अगले 40 दिन मुश्किल, एक्सपर्ट ने जताई आशंका
एसआईआई ने अब तक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सरकार को कोविशील्ड की 170 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की है।
 
चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। भारत ने कोविड संक्रमित नमूनों की निगरानी और जीनोम अनुक्रमण बढ़ा दिया है।
 
केवल 27 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी ने एहतियाती खुराक ली है और सरकारी अधिकारियों ने इसे लेने के लिए लोगों से अपील की है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार चेतावनी दी है कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर कोई लहर होती भी है, तो मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम होगी।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए देश की तैयारियों का आकलन करने के लिए बैठकें की हैं।  भाषा Edited by Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी