9 अगस्त से दिल्ली में खुलेंगे सभी साप्ताहिक बाजार, जानिए केजरीवाल ने क्यों लिया है यह फैसला...

Webdunia
रविवार, 8 अगस्त 2021 (09:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी साप्ताहिक बाजार 9 अगस्त से खुल जाएंगे।
 
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 19 अप्रैल को लागू लॉकडाउन के कारण साप्ताहिक बाजार बंद थे। बाद में हर निगम क्षेत्र में एक साप्ताहिक बाजार को कोविड उपयुक्त व्यवहार और आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने के साथ खोलने की अनुमति दी गई।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इन बाजारों से जुड़े गरीबों की आजीविका को लेकर चिंतित है और लोगों से अपील की कि कोविड उपयुक्त व्यवहार का अनुसरण करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख