इंदौर में रहेगा 1 दिन और 2 रात का Lockdown

शनिवार, 20 मार्च 2021 (19:49 IST)
इंदौर। इंदौर शहर में मात्र रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। दरअसल, इंदौर में 1 दिन और 2 रात का लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन शनिवार रात 10 बजे से शुरू होगा, जो कि सोमवार सुबह 6 बजे समाप्त होगा। 
 
इस दौरान आवश्यक सेवा एवं उद्योगों को छोड़कर सभी तरह के प्रतिष्ठान व गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बचाव के लिए कई एहतियाती कदम उठाए हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र : आदित्य ठाकरे कोरोना की चपेट में, Tweet कर दी जानकारी
देशभर में कोरोना की एक बार फिर लहर उठी है, जिसकी चपेट में इंदौर भी आता नजर आ रहा है। इंदौर पिछले दो-तीन दिनों से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ के करीब या उससे पार आ रहा है। लोगों की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
 
कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन की टीम मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी