स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (12:23 IST)
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाई गई। उन्हें मुंबई के बीचकैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार, लताजी ने कोरोना के हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

<

Legendary singer Lata Mangeshkar admitted to ICU after testing positive for Covid-19. She has mild symptoms: Her niece Rachna confirms to ANI

(file photo) pic.twitter.com/8DR3P0qbIR

— ANI (@ANI) January 11, 2022 >उल्लेखनीय है कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र और मुबंई में ही सामने आ रहे हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में 33 हजार 740 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 29 हजार 671 लोगों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है। 
 
दूसरी मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को यहां 13,648 नए मामले सामने आए, जबकि 5 मरीजों की मौत गई। नए मामले एक दिन पहले की तुलना में 30 प्रतिशत अथवा 5,826 कम हैं।