हरियाणा में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, दोपहर 3 बजे तक इस फॉर्मूले से खुलेंगी दुकानें

रविवार, 30 मई 2021 (11:51 IST)
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान दुकानें ऑड ईवन फॉर्मूले के तहत दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी।

ALSO READ: Lockdown Update : दक्षिण भारत में सख्ती, इन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन
सीएम खट्टर ने कहा कि हमने कोविड लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी। दुकानदारों को ऑड ईवन का पालन करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में 15 जून तक शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेगी। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 
 

We have decided to extend COVID lockdown till June 7. Shops can now operate from 9 am to 3 pm. Shopkeepers must follow odd-even formula. Educational institutions will remain closed till June 15. Night curfew will continue from 10 pm to 5 am: Haryana CM Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/wX3hQzEVF2

— ANI (@ANI) May 30, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के माध्यम से दी जाएगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी