गुजरात के 4 बड़े शहरों में अब 28 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (19:49 IST)
अहमदाबाद। देश के कई इलाकों में कोरोनावायरस के मामलों में हुई वृद्धि के बाद ज्यादातर राज्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गुजरात में 15 फरवरी तक जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू को बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया गया है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में 2 दिन में करीब 5 गुना कोरोना केस बढ़ने की खबर है। 
ALSO READ: ब्रिटेन ने Corona के प्रसार को रोकने के लिए किए यात्रा नियम सख्त
जानकारी के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और सूरत में अब 28 फरवरी तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। पहले यह कर्फ्यू 15 फरवरी तक के लिए लगाया गया था। हालांकि पूर्व की तुलना में कर्फ्यू में एक घंटे की छूट रहेगी। अब रात 11 बजे की बजाय रात 12 बजे से कर्फ्यू रहेगा, जो सुबह छह बजे तक चलेगा।
ALSO READ: Uttarakhand: तपोवन सुरंग से और शव निकलने के साथ ही माहौल हुआ गमगीन
उल्लेखनीय है कि सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और दो अन्य भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित हो गए थे। दोनों ही मुख्‍यमंत्री रूपाणी के संपर्क में आए थे। रूपाणी रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए एक रैली में भाग लेने के लिए गए थे, जहां वे बेहोश हो गए थे। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के साथ ही डे नाइट टेस्ट भी होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि टेस्ट मैच के चलते ही 1 घंटे की छूट बढ़ाई गई है। 
(प्रतीकात्मक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी