अब मुंबई के हाफकिन इंस्टीट्यूट में भी होगा Covaxine का उत्पादन, केंद्र सरकार ने दी अनुमति

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (12:28 IST)
मुंबई। केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक के कोरोनावायरसरोधी टीके कोवैक्सीन के उत्पादन के लिए शहर के हाफकिन इंस्टीट्यूट को अपनी अनुमति दे दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: दिल्ली में बढ़े Corona के बेतहाशा मामले, मुंबई को भी पीछे छोड़ा

 
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले केंद्र से अनुरोध किया था कि वह हाफकिन इंस्टीट्यूट को कोवैक्सीन का उत्पादन करने की अनुमति दे। वर्तमान में इसका निर्माण हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र ने अपनी मंजूरी दे दी है। अधिकारी ने बताया कि ठाकरे ने अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी