जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का बूस्टर डोज, कहा-वैक्सीन नहीं लेने वाले अमेरिका को पहुंचा रहे नुकसान

मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (07:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लिया। उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं, अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
 
बाइडन ने व्हाइट हाउस में फाइजर वैक्सीन का तीसरा डोज प्राप्त किया। वैक्सीन लेने से पहले उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे पता है, यह वैसा नहीं दिखता है, लेकिन मैं 65 साल से ज्यादा उम्र का हूं। उन्होंने कहा कि परेशानी यह है कि काफी अमेरिकी अभी भी वैक्सीन के पहला डोज लेने से इनकार कर रहे हैं, जो डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने सभी से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की। 
 

I’ll be getting my COVID-19 booster shot — and I encourage everyone who’s eligible to get theirs as well. pic.twitter.com/l6Gmo0G8OO

— President Biden (@POTUS) September 27, 2021
उन्होंने कहा कि COVID-19 बूस्टर शॉट्स उन लोगों को COVID-19 से और भी अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा जो अधिक जोखिम में हैं। इसलिए आज, मुझे मेरा बूस्टर मिला है। उन्होंने कहा कि हर उस व्यक्ति को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रोत्साहित करें जो ऐसा करने के योग्य है।
 

The COVID-19 booster shots will provide even more protection from COVID-19 for those who are at greater risk. That’s why today, I got my booster — and encourage everyone who’s eligible to do so as well. pic.twitter.com/XO4l3XxgLG

— President Biden (@POTUS) September 27, 2021
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज दी जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी