इस ऑलराउंडर के बिना श्रीलंका उतरेगी वनडे विश्वकप में, टीम की घोषित

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (11:17 IST)
श्रीलंका को ICC ODI World Cup विश्व कप से पहले तब करारा झटका लगा जब उसे मंगलवार को अपने स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को चोटिल होने के कारण अगले महीने से भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम से बाहर करना पड़ा।लेग स्पिनर हसरंगा पिछले महीने लंका प्रीमियर लीग के प्लेऑफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे।

श्रीलंका ने मंगलवार को ऑलराउंडर दासुन शनाका की अगुवाई में अपनी विश्व कप टीम की घोषणा की। कुसाल मेंडिस को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।हसरंगा ने जून जुलाई में विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने केवल सात मैच में 22 विकेट लिए थे। विश्व कप में श्रीलंका को उनकी बड़ी कमी खलेगी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख