हैदराबाद हवाई अड्डे पर यात्री से 60 लाख का 1.2 किग्रा सोना बरामद, मामला दर्ज

बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (12:24 IST)
हैदराबाद। दुबई से हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री से 60 लाख रुपए कीमत का 1.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह यात्री मंगलवार को कोच्चि से विमान के जरिए यहां पहुंचा और उसके पास से दुबई से तस्करी कर लाया गया सोना बरामद कर लिया गया।

ALSO READ: RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, नहीं मिलेगी लोन पर EMI में राहत
 
उसने यह सोना विमान के वॉशरूम में छिपा रखा था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी