हैदराबाद हवाई अड्डे पर यात्रियों के पास से 1.15 करोड़ मूल्य का सोना बरामद

बुधवार, 31 मार्च 2021 (16:50 IST)
हैदराबाद। दुबई से एक उड़ान से यहां आए यात्रियों के पास से 1.15 करोड़ रुपए के मूल्य का 2.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया तथा उनके खिलाफ सोना तस्करी के 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा कि ये यात्री सामान में रखे मिक्सर-ग्राइंडर मोटर आदि में सोना छिपाकर ले जा रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच जारी है।

ALSO READ: बहुमूल्य धातुओं में नरमी से सोना 138 रुपए टूटा, चांदी में 320 रुपए की गिरावट
 
एक अन्य मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर एक यात्री के खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी का मामला दर्ज किया है, जो मंगलवार को कथित रूप से एक उड़ान के जरिए दुबई रवाना होने का प्रयास कर रहा था। उस व्यक्ति के हैंडबैग में 30,000 अमेरिकी डॉलर मिले हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 21,48,000 रुपए के मूल्य की उस मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी