बदलापुर रेप कांड : आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर खुद को गोली मारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (18:57 IST)
बदलापुर रेप कांड के आरोपी ने खुद को गोली मारी। मीडिया खबरों के मुताबिक पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर खुद को गोली मार ली। 13 अगस्त को बदलापुर के एक स्कूल में 2 लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। उसी स्कूल का सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे को आरोपी बताया गया था। रेप कांड को लेकर लोगों ने स्टेशन पर प्रदर्शन भी किया था। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्षय शिंदे को आज शाम ठाणे पुलिस ने तलोजा जेल से हिरासत में ले लिया, जहां उसने एक कांस्टेबल का हथियार छीन लिया और गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से आरोपी और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। 
ALSO READ: Bengaluru में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, युवती के शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर फ्रीज में रखे

20 अगस्त को हजारों की भीड़ बदलापुर के लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतर आई थी। 10 घंटे तक तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव किया था। इसमें करीब 17 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। करीब 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पूरे मामले की जांच के लिए IG आरती सिंह के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी