Live Updates : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। एक्जिट पोल के नतीजों के ही मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। भाजपा 10 के आंकड़े को भी छूती नहीं दिख रही है, जबकि 15 साल लगातार दिल्ली की सत्ता में रही कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...




*
* राज्यपाल से मिलकर अरविन्द केजरीवाल ने दावा पेश किया।


* कल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे केजरीवाल
* सरकार बनाने का दावा पेश करने राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं केजरीवाल

* राज्यपाल से मिलने जाएंगे केजरीवाल।
* केजरीवाल ने कहा कि अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
* अलका लांबा ने कहा विधायक दल की बैठक में सभी ने खड़े होकर तालियां बजायी और उन्हें विधायक दल का नेता चुना।
* आप विधायक दल की बैठक खत्म, अरविंद केजरीवाल को नेता चुना गया।

* कंस्टीट्यूशन क्लब में आप विधायकों की बैठक में पहुंचे केजरीवाल

* रविशंकर ने कहा कि पार्टी हार की समीक्षा करेगी, हमारी जबरदस्त हार हुई है।
* भाजपा नेता रविशंक ने कहा कि केजरीवाल को हमारी बधाई, अपने वादे पुरे करें केजरीवाल।
* 'आप' विधायकों की बैठक में थोड़ी देर में केजरीवाल आने वाले हैं।
*अरविंद केजरीवाल ने आज रात प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है।
* आप के विधायकों की शाम को बैठक होनी है।
* अरविंद केजरीवाल को‍ मिली Z+ सुरक्षा।


* आम आदमी पार्टी 67 और भाजपा 03।
* एक जानकारी के मुताबिक अरविन्द केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  ऐसा माना जा रहा है कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच है, इसलिए केजरीवाल 14 को शपथ लेंगे। 
* गोकुलपुर से आप के फतेह सिंह ने बीजेपी के रणजीत सिंह को 31968 मतों से हराया
* बिजवासन से आप के कर्नल देवेंद्र सहरावत ने बीजेपी के सतप्रकाश राणा को 19536 वोटों से हराया
* मुस्तफाबाद से बीजेपी के जगदीश प्रधान ने कांग्रेस के हसन अहमद को 6031 मतों से हराया
* सीलमपुर से आप के मोहम्मद इशरक ने बीजेपी के संजय जैन को 27887 मतों से हराया, आप ने कांग्रेस से सीट छीनी 
* कालकाजी सीट से आप के अवतारसिंह विजयी।  
* करावलनगर से आप के कपिल मिश्रा जीते। 
* किरण बेदी ने चुनावी हार के बाद कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से माफी मांगती हूं। 
* मुस्तफाबाद से आप प्रत्याशी जगदीश प्रधान जीते। 
* किरण बेदी ने हार के बाद दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया। 
* बिजवासन से आम आदमी पार्टी के कर्नल देवेन्द्र सहरावत चुनाव जीते। 
* कृष्णानगर सीट पर चौंकाने वाला परिणाम। भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी चुनाव हारीं। 
* राजौरी गार्डन से आप के जरनैल सिंह विजयी। 
* कृष्णानगर सीट से भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी पराजित।
* तुगलकाबाद आप के सहीराम विजयी। 
* रिठाला से आप के महेन्द्र गोयल जीते। 
* कृष्णानगर में किरण बेदी 2476 वोटों से हारे। यहां से आप के एसके बग्गा चुनाव जीते। 
* बवाना से आप के वेदप्रकाश जीते।
* मुस्तफाबाद से आप प्रत्याशी जगदीश प्रधान जीते। 
* किरण बेदी ने हार के बाद दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया।
* सदर बाजार से आप के सोमदत्त चुनाव जीते। 
* दिल्ली कैंट से आप के सुरेन्द्र सिंह जीते। 
* सीलमपुर से आप के मोहम्मद इखलाक चुनाव जीते।  
* शालीमार बाग से आप की वंदना कुमारी चुनाव जीतीं।
* रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता चुनाव जीते। 
 
* आप के गोपाल राय बाबरपुर से 35000 से ज्यादा मतों से विजयी।
* आप के सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से जीते। यहां से कांग्रेस ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी को मैदान में उतारा था। 
* केजरीवाल की जीत पर बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है। 
* वजीरपुर से आप के राजेश गुप्ता चुनाव जीते।
* सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि यह शर्मनाक हार है। 
* भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने हार की जिम्मेदारी ली। 
* मॉडल टाउन से अखिलेशपति त्रिपाठी विजयी।
शकूर बस्ती से आप के सत्येन्द्र जैन ने भाजपा के एससी वत्स को हराया।
* आप के गोपाल राय बाबरपुर सीट से विजयी।
* बदरपुर से आप के नारायण दत्त शर्मा 47500 वोटों से जीते।
* आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे होगी। 
* कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केजरीवाल को बधाई दी। 
* आप की अलका लांबा चांदनी चौक से विजयी।
* जनकपुरी से भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश मुखी चुनाव हारे।
* कुमार विश्वास ने कहा कि भाजपा को कितनी भी सीटें आएं, नेता प्रतिपक्ष का पद देंगे।
* आप के खाते में दूसरी जीत। अंबेडकर नगर से अजय दत्त जीते।
* अरविन्द केजरीवाल ने अन्ना हजारे से आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने अन्ना हजारे को फोन किया। 
* रोहिणी, घोंडा, कृष्णानगर और मुस्तफाबाद में भाजपा को बढ़त। 65 पर चली आप की झाड़ू।
* कृष्णानगर से भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी आगे।
* अजय माकन ने दिया कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा।
* आप के नारायण दत्त  ने बदरपुर सीट 60 हजार वोटों से जीती।
* आम आदमी पार्टी की जीत पर अन्ना हजारे ने अरविन्द केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि वे पुरानी गलती न दोहराएं नहीं। उन्हें आंदोलन को भूलना भी नहीं चाहिए। 
* किरण बेदी ने केजरीवाल को बधाई दी। आप की सफलता के बाद बेदी ने केजरीवाल को पूरे नंबर दिए।
* आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया 9000 से ज्यादा वोटों से आगे।

* नरेन्द्र मोदी ने केजरीवाल को फोन पर जीत की बधाई देते हुए कहा कि हम सबका उद्देश्य दिल्ली का विकास है। उन्होंने केजरीवाल को चाय पर भी आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि आइए आपको चाय पिलाते हैं। 
* आरके पुरम में आम आदमी पार्टी की प्रमिला टोकस आगे। किरण बेदी 1300 से वोटों से पीछे।
* 70 में से करीब 60 सीटों पर आप बढ़त बनाए हुए है। 
* रामलीला मैदान में शपथ लेंगे केजरीवाल।
* रोहिणी सीट से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं। 
* नरेला सीट से आप के शरद चौहान आगे।
* जनकपुरी से भाजपा के दिग्गज जगदीश पिछड़े।
* बावली से भाजपा के राजेश यादव आगे। 
* तीमारपुर सीट से आप के पंकज पुष्कर आगे। 
* कृष्णानगर सीट से आप के एसके बग्गा आगे।
* पालम से आप की भावना गौड़ आगे। 
* वजीरपुर, संगम विहार सीट पर आप आगे।
* किरण बेदी 1000 वोटों से पीछे। यहां आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
अब तक के रुझानों के मुताबिक दिल्ली के लोगों ने भाजपा को नकारा। 
* करोलबाग और राजेन्द्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी आगे। 
* सदर बाजार सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन तीसरे नंबर पर।
कृष्णानगर सीट से भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ‍पीछे।
* अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 10, आप 29 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे। 
* उत्तमनगर सीट से आप उम्मीदवार आगे। 
* चांदनीचौक सीट से आप की अलका लांबा बढ़त बनाए हुए हैं। 
* जंगपुरा सीट से भाजपा के एमएस धीर आगे।
* अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 10, आप 23 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे।
* नजफगढ़ से भाजपा आगे। 
* चांदनीचौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे। 
* पटेल नगर से भाजपा नेता कृष्णा तीरथ आगे।
* अभी तक परिणामों के मुताबिक भाजपा 9, आप 16 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।
* सदर बाजार सीट से कांग्रेस के दिग्गज अजय माकन पीछे।
* भाजपा और आम आदमी पार्टी को 2013 के मुकाबले अब तक के परिणामों में एक सीट का नुकसान। 
* मादीपुर सीट से आप उम्मीदवार गिरीश सोनी आगे। 
* आरकेपुरम सीट से भाजपा
* मटिया महल सीट पर कांग्रेस से अंजुमन देहलवी आगे। 
* राजौरी गार्डन से आप के जरनैल सिंह आगे।
भाजपा 6, आप 13, कांग्रेस 2 और अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

* रोहिणी सीट से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं। 
* नरेला सीट से आप के शरद चौहान आगे।
* जनकपुरी से भाजपा के दिग्गज जगदीश पिछड़े।
* बावली से भाजपा के राजेश यादव आगे। 
* तीमारपुर सीट से आप के पंकज पुष्कर आगे। 
* कृष्णानगर सीट से आप के एसके बग्गा आगे।
* पालम से आप की भावना गौड़ आगे। 
* वजीरपुर, संगम विहार सीट पर आप आगे।
किरण बेदी 1000 वोटों से पीछे। यहां आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
अब तक के रुझानों के मुताबिक दिल्ली के लोगों ने भाजपा को नकारा। 
* करोलबाग और राजेन्द्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी आगे। 
 

* सदर बाजार सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन तीसरे नंबर पर।
कृष्णानगर सीट से भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ‍पीछे।
* अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 10, आप 29 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे। 
* उत्तमनगर सीट से आप उम्मीदवार आगे। 
* चांदनीचौक सीट से आप की अलका लांबा बढ़त बनाए हुए हैं। 
* जंगपुरा सीट से भाजपा के एमएस धीर आगे।
* अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 10, आप 23 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे।
* नजफगढ़ से भाजपा आगे। 
* चांदनीचौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे। 
 
 

* पटेल नगर से भाजपा नेता कृष्णा तीरथ आगे।
* अभी तक परिणामों के मुताबिक भाजपा 9, आप 16 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।
* सदर बाजार सीट से कांग्रेस के दिग्गज अजय माकन पीछे।
* भाजपा और आम आदमी पार्टी को 2013 के मुकाबले अब तक के परिणामों में एक सीट का नुकसान। 
* मादीपुर सीट से आप उम्मीदवार गिरीश सोनी आगे। 
* आरकेपुरम सीट से भाजपा
* मटिया महल सीट पर कांग्रेस से अंजुमन देहलवी आगे। 
* राजौरी गार्डन से आप के जरनैल सिंह आगे।
भाजपा 6, आप 13, कांग्रेस 2 और अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 
* नई सीट से आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल आगे।
* ग्रेटर * दिल्ली चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना शहर के 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। 
मतणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दिन में एक बजे तक सभी नतीजे सामने आने की संभावना है। 
* इस चुनाव में भाजपा को आप से कड़ी टक्कर मिलने की बात कही जा रही है। एक्जिट पोल में आप को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। एक एक्जिट पोल में तो आप को 70 सदस्यीय सदन में 53 सीटें तक मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
* भाजपा ने अभी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। पार्टी के मुताबिक उसे 34 से 38 सीटें मिल सकती हैं। 
* इस बार रिकॉर्ड 67.14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कुल 673 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
मतदान कुल 12177 मतदान केंद्रों पर संपन्न हुआ। इनमें से 714 मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ और 191 को ‘अतिसंवेदनशील’ के तौर पर चिन्हित किया गया था।कैलाश से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा पीछे।
* रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा आगे।
* अभी तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 6, आप 8 और कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 
* ग्रेटर कैलाश से बहुजन समाज पार्टी आगे। 
* नई सीट से आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल आगे।
*  कृष्णानगर सीट से भाजपा की किरण बेदी आगे।
* कांग्रेस के पूर्व मंत्री एके वालिया लक्ष्मीनगर से आगे।
* भाजपा 3 सीटों पर, आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।
मालवीय नगर से सोमनाथ भारती आगे। 
* रुझानों में 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे।
* कांग्रेस दो सीटों पर आगे।
* जनकपुरी से जगदीश मुखी आगे। 
* पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया आगे। पांच क्षेत्रों में आप आगे, जबकि 2 स्थानों पर भाजपा आगे। 
* चार सीटों पर आप आगे, दो पर भाजपा आगे।
* रोहिणी से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता आगे।
* मंगोलपुरी से आम आदमी पार्टी की राखी बिड़लान आगे।
* पहले पोस्टल बैलेट की गिनती।
* वोटो की गिनती शुरू, पहला रुझान कुछ ही देर में।
* आप के दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे। 
* भाजपा नेता जगदीश मुखी का दावा, भाजपा 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
* आप नेता योगेंद्र यादव का ट्वीट, आज ऐतिहासिक फैसले का दिन। आज दिए और तूफान में लड़ाई के फैसले का दिन।
* आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर दिल्ली के लोगों को दी शुभकामनाएं। कहा, प्रार्थना कीजिए, प्रार्थना में बड़ा चमत्कार।
* केजरीवाल ने ट्विटर पर दिल्ली के लोगों को दी शुभकामनाएं। कहा, प्रार्थना कीजिए, प्रार्थना में बड़ा चमत्कार।
* कुछ ही देर में शुरू होगी वोटो की गिनती।

वेबदुनिया पर पढ़ें