भाजपा सबसे बड़ा दल, मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015 (20:35 IST)
नई दिल्ली। यदि ओपिनियन पोल पर भरोसा करें तो आगामी विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में एक बार फिर त्रिशंकु सरकार बनती नजर आ रही है। भाजपा के लिए बड़ा झटका माने जा रहे इस सर्वे के अनुसार मोदी की लहर कमजोर पड़ती नजर आ रही है और मुख्‍यमंत्री पद के लिए आप नेता अरविन्द केजरीवाल लोगों की पसंद बनकर उभरे हैं। 
एबीपी न्यूज नीलसन के सात से 12 जनवरी के बीच हुए मुताबिक सर्वे के अनुसार भाजपा को 34, आप को 28 और कांग्रेस 8 सीट चुनाव जीत सकती है।
 
दिल्ली में सरकार भले ही भाजपा की बनने जा रही हो, लेकिन मुख्‍यमंत्री के रूप में अरविन्द केजरीवाल लोगों की पहली पसंद है। हालांकि यह सर्वे किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने से पहले किया गया है और समझा जाता है कि अगले सर्वेक्षण में इस स्थिति में बदलाव हो सकता है। इस सर्वे में कुल 6414 वोटरों की राय ली गई।
 
एबीपी द्वारा दिसंबर सर्वे में भाजपा को 45, आप को 17 और कांग्रेस को 7 सीटें मिल सकती हैं। दिसंबर में कांग्रेस को फायदा हुआ है। लोकसभा चुनाव परिणामों के हिसाब से बात करें तो भाजपा को 70 में से 60 सीटें और आप को 10 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का यहां पूरी तरह सफाया है। नवंबर में कराए गए सर्वे के मुताबिक भाजपा को 46, आप को 18 और कांग्रेस को 5 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। 
 
मुख्‍यमंत्री पद के लिए अरवन्दि केजरीवाल 54 फीसदी लोगों की पसंद है, जबकि हर्षवर्धन 29, शीला दीक्षित 5, जगदीश मुखी 2, सतीश उपाध्याय 3, अरविन्दरसिंह लवली 2 और  अजय माकन 1 को एक फीसदी लोगों ने पसंद किया है। 
 
दूसरी ओर आज तक के ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 34 से 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 25 से 31 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस पिछले चुनाव की तुलना में और बुरा प्रदर्शन कर रही है, उसे 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें