करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दिया इस्तीफा

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (22:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। चोपड़ा के अनुसार उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आलाकमान को मेरे इस्तीफे पर निर्णय लेना है।
 
ALSO READ: हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण AAP को दिल्ली में मिली प्रचंड जीत
 
उन्हें पिछले साल अक्टूबर में डीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 72 वर्षीय चोपड़ा पहले भी 1998 से 2003 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।
 
वे 1998 से 2013 तक लगातार 3 बार कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। उन्होंने जून 2003 से दिसंबर 2003 तक दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की भूमिका निभाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी