Delhi election : सबसे बड़ी बढ़त वाले 5 उम्मीदवार

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (11:58 IST)
delhi election results
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और अभी तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, कुछ ऐसे उम्मीदवारों का हम उल्लेख करना चाहेंगे जिनकी बढ़त उल्लेखनीय है। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि सभी उम्मीदवार जीत के लगभग करीब ही हैं। 
 
मुस्तफाबाद में भाजपा के जगदीश प्रधान सर्वाधिक 30 हजार 117 वोटों से बढ़त बनाए हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से हाजी यूनुस को उतारा है। 
 
संगम बिहार में आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया 15 हजार 526 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर शिवचरण लाल गुप्ता जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
बुराड़ी में आम आदमी पार्टी के संजीव झा जदयू उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार के मुकाबले 15 हजार 045 मतों से आगे हैं। 
 
इसी तरह गोकलपुर (सुरक्षित) सीट से आम आदमी पार्टी के सुरेन्द्र कुमार भाजपा के रणजीत कुमार के मुकाबले 13999 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
कोंडली (सुरक्षित) सीट पर आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार 13 हजार 676 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा ने यहां से राजकुमार को उम्मीदवार बनाया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी