Delhi Assembly Election Results 2020 : केजरीवाल की हैट्रिक, दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (16:30 IST)
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव में आप ने 67 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा 62 तक पहुंचा है। आइए जानते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना से जुड़ा दिनभर का हाल...
 
कुल सीटें 70 : आप 63, भाजपा 07, कांग्रेस 0 

-चुनाव में जीत के बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि दिल्लीवासियों की जीत है। यह उन सभी परिवारों की जीत है, जिन्होंने मुझे अपने बेटा समझकर समर्थन दिया। यह तीसरा मौका होगा, जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। 
- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत दर्ज की।
- दिल्ली की त्रीनगर और शालीमार बाग विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की है।
- उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली विधानसभा भंग की।
- भाजपा प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा चुनावी जीत को सहर्ष स्वीकार करती है और हारने पर जनादेश का सम्मान करती है।
- राजेन्द्रनगर सीट पर आम आदमी पार्टी का राघव चड्‍ढा ने चुनाव जीता। 
- 11वें राउंड के बाद दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बढ़त बना ली है।
-दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से आम आदमी पार्टी के राजेश नामा वंशीवाला से 4392 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल शाहदरा सीट से भाजपा के संजय गोयल से 989 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-आतिशी मर्लिना ने लंबे समय तक पिछड़ने के बाद 2000 से ज्यादा मतों की बढ़त बनाई। 
-मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने दिल्ली विधनसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर कहा कि हमें हमारे प्रदर्शन की जानकारी है। सवाल ये है कि बीजेपी के बड़े दावों का क्या हुआ?
-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम सिर झुकाकर हार को स्वीकार करते हैं। 
-ममता बनर्जी ने केजरीवाल को फोन पर दी जीत की शुभकामनाएं।
-लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- ये कांग्रेस की हार नहीं, BJP के कम्युनल एजेंडे के खिलाफ आप की जीत
- आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत लगाई और नफरत फैलाई, लेकिन दिल्ली की जनता ने तय कर लिया था कि काम की राजनीति को आगे बढ़ाना है और नफरत की राजनीति को हराना है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के बेटे हैं। 
-बुराड़ी से आप के संजीव झा जनता दल (यू) के शैलेंद्र कुमार से 3878 वोटों से आगे।
-मुस्तफाबाद से भाजपा के जगदीश प्रधान आप उम्मीदवार हाजी यूनुस से 2686 वोटों से आगे।
-कृष्णा नगर से भाजपा के डॉ. अनिल गोयल आप उम्मीदवार एसके बग्गा से 391 वोटों से आगे।
-बवाना (सु) से भाजपा के रवींद्र कुमार आप उम्मीदवार जय भगवान से 1310 वोटों से आगे।
-नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 4387 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-आम आदमी पार्टी के राघव चड्‍ढा 4131 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-शालीमार बाग से भाजपा की रेखा गुप्ता आगे। 
-छतरपुर से भाजपा के ब्रह्मसिंह तंवर 110 वोटों से आगे।  
-ग्रेटर कैलाश से सौरव भारद्वाज 1943 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-लक्ष्मीनगर सीट भाजपा के अभय वर्मा 78 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-मटियामहल से आप के शोएब इकबाल 6199 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से मात्र 112 वोटों से आगे।
-मुंडका में भाजपा के आजाद सिंह 834 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-राजेन्द्रनगर सीट से आम आदमी पार्टी के राघव चड्‍ढा 2359 वोटों से आगे चल रहे हैं। -संगम विहार में आप के दिनेश मोहनिया आगे चल रहे हैं। 
-त्रिनगर में भाजपा उम्मीदवार गुप्ता आगे चल रहे हैं। 
-रोहिणी में आप के राजेश नामा बंसीवाला आगे चल रहे हैं। 
-बल्लीमारान में भाजपा की लता 1105 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां कांग्रेस के दिग्गज हारून यूसुफ चुनाव लड़ रहे हैं। 
-नई दिल्ली में मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 2026 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-रोहिणी से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता करीब 5000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-मॉडल टाउन में कपिल मिश्रा 100 वोटों से आगे चल रहे थे। 
-डाक मतपत्रों के बाद अब राउंडवार मतगणना शुरू हो चुकी है। 
-कालकाजी सीट से आतिशी 191 वोटों से पीछे चल रही हैं। पहले आतिशी आगे चल रही थीं। यहां भाजपा के धर्मवीरसिंह आगे चल रहे हैं। 
-ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज 1505 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-मटियामहल सीट से आप शोएब इकबाल 15 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-बल्लीमारान सीट से भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई। 
-कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविन्दर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं। 
-चांदनी चौक से आप के प्रहलाद साहनी आगे चल रहे हैं। 
-गांधीनगर से आप के नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं। 
-मॉडल टाउन से भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। कपिल आप के विधायक रह चुके हैं। 
-रोहिणी से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। 
-नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आगे चल रहे हैं।
-मालवीय नगर में आप के सोमनाथ भारती आगे चल रहे हैं। 
-सीलमपुर से आप के अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं। 
-पटपड़गंज से उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। 
-बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। 
-कालकाजी से आप प्रत्याशी आतिशी मर्लिना आगे चल रही हैं।
-राजेन्द्रनगर से आप के राघव चड्‍ढा आगे चल रहे हैं।
-द्वारका सीट से भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत आगे चल रहे हैं। 
-नजफगढ़ में केजरीवाल सरकार के मंत्री गेहलोत पीछे चल रहे हैं। 
-शालीमारबाग में भाजपा की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं। 
-कृष्णानगर में भाजपा के अनिल गोयल आगे चल रहे हैं। 
-बाबरपुर सीट से आप के गोपाल राय आगे चल रहे हैं। 
-आप से भाजपा में आए कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। 
-ओखला से आप के अमानतउल्ला खान आगे चल रह रहे हैं। 
-तीमारपुर सीट पर आप के दिलीप पांडे पीछे चल रहे हैं। 
-जनकपुरी में भाजपा आशीष सूद आगे चल रहे हैं।
-नांगलोई से आप के रघुविंदर शौकीन आगे चल रहे हैं। 
-कांग्रेस की दिग्गज नेता अलका लांबा चांदनी चौक सीट से पीछे चल रही हैं। 
-शुरुआती रुझानों में आप 10, भाजपा 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-डाक मतपत्र की गणना में 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 2 सीटों पर भाजपा आगे।
- दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू। 
-सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती। 
-आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर निश्चिंत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मतगणना से पहले कहा कि उनकी सरकार ने 5 साल तक काम किया है। 
-भाजपा नेता ने विजय गोयल ने कहा कि वे भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं और दिल्ली में भाजपा की ही सरकार बनेगी। 
-दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैं नर्वस नहीं हूं। भाजपा मुख्‍यालय में जश्न की तैयारियां चल रही हैं।
-ज्यादा एक्जिट पोल में दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। 
-आप नेता संजय सिंह ने कहा कि इस बार 2015 का भी रिकॉर्ड टूटेगा। 
-आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा भी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। 
-अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं। 
-पिछले चुनाव में केजरीवाल की आप ने 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 3 सीटें। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 
-दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार हैं। 23 विधानसभाओं में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है।
-इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए कुल एक करोड 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाता 81 लाख 50 हजार 236 और महिला 66 लाख 80 हजार 277 थी।
-पुरुष मतदाताओं में से 62.62 और महिलाओं में से 62.55 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 62.59 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जो 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के 67.49 प्रतिशत की तुलना में करीब 5 प्रतिशत कम है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी